← Knowledge Centre

MMC Knowledge Centre

जानिए, कम उम्र में वित्तीय नियोजन शुरू करने से आपको जीवन का आनंद लेने में किस तरह मदद मिलती है

जब एक 24 – 25 साल का युवा पहली बार नौकरी प्राप्त करता है तो उसको पता ही नहीं होता कि वित्तीय नियोजन (फाइनेंसियल प्लानिंग) भी करना होता है। शुरू-शुरू में ज्यादातर नौजवान अपने महीने की बचत को अपने माता-पिता को भेजते है,  नया मोबाइल खरीदते है, नए कपड़े खरीदने हैं, नए-नए दोस्तों के साथ घूमने जाना, रेस्टोरेंट में पार्टी मनाना, इन चीजों में खर्च करते हैं। इस प्रक्रिया में करीब करीब 4-6 साल ऐसे ही समाप्त हो जाते हैं।

अधिकांश युवा धीरे-धीरे कई वर्षों में वित्तीय नियोजन सीखते हैं, लेकिन कई बार वे गलत या अप्रभावी योजनाओं में फंस जाते हैं। कुछ लोग  बीमा (इंश्योरेंस) एजेंट से थोड़ा-बहुत इंश्योरेंस ले लेते हैं। कुछ को बैंक कर्मचारी कोई यूलिप प्लान पकड़ा देते हैं। कुछ लोग पैसा बचत बैंक खाते में रखते हैं, कुछ सावधि जमा (Fixed Deposit) खाते में जमा करते हैं। शुरू के 5 – 10 साल ज्यादातर लोगों को वित्तीय व्यवस्था समझ में नहीं आती है। जब तक समझ में आती है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। हम इन्हें उदाहरणों द्वारा आगे समझेंगे।

कैरियर की शुरुआत में वित्तीय योजना के रूप में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विचार करना चाहिए:

  • जीवन बीमा
  • चिकित्सा बीमा
  • दीर्घकालिक निवेश
  • कम उम्र में निवेश शुरुआत

जीवन बीमा: हर कोई भविष्य के लिए योजना बनाता है, लेकिन वह सपना कमाई वाले व्यक्ति की मृत्यु के कारण बिखर सकता है। इसलिए, वार्षिक आय के 10-20 गुना तक जीवन बीमा के लिए जाना चाहिए।

यदि 25 वर्ष की आयु का व्यक्ति 1 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लिए जाता है, तो वह अगले 40 वर्षों के लिए प्रीमियम के रूप में 10000 – 12000 रुपये वार्षिक का भुगतान करता है। यदि 35 की आयु का व्यक्ति 1 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लिए जाता है, तो वह अगले 30 वर्षों के लिए प्रीमियम के रूप में 15000-18000 रुपये वार्षिक भुगतान करता है।

स्वास्थ्य बीमा: अस्पताल में भर्ती होने की लागत हर दिन बढ़ रही है, इसी तरह बीमारियाँ और दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। अस्पताल में भर्ती होने पर बचत समाप्त हो सकती है। इसलिए, वित्तीय योजना में पहले कदम के रूप में स्वास्थ्य बीमा लेना चाहिए।

दीर्घकालिक निवेश: लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। पिछले 20 वर्षों की अवधि में म्यूचुअल फंड ने 15% से अधिक चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है।

कम उम्र में निवेश शुरुआत: यह सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। ज्यादातर लोग 35 साल की उम्र पार करने या परिवार वृद्धि के बाद निवेश के बारे में सोचते हैं। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ देनदारियां (liabilities) भी बढ़ जाती हैं, और जीवन में बाद के चरणों में वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़ी राशि का निवेश करना पड़ता है।

आइए हम वित्तीय नियोजन को जल्दी शुरू करने के लाभों की तुलना करें

उपरोक्त तालिका से, आप देख सकते हैं कि:

  • कम उम्र में शुरू किया गया टर्म इंश्योरेंस पर आपको आजीवन बहुत कम प्रीमियम राशि खर्च करनी होगी। जितना अधिक आप टर्म इंश्योरेंस शुरू करने की प्रतीक्षा करते हैं उतनी ही अधिक राशि आप प्रीमियम के रूप में चुकाते हैं।
  • यदि आप 10 साल बाद अपना म्यूचुअल फंड निवेश शुरू करते हैं, भले ही आप हर साल 3 गुना अधिक निवेश कर सकते हैं, फिर भी आप 10 साल पहले शुरू किए गए निवेश से संचय को हरा नहीं सकते हैं

करियर शुरू करने वाले युवकों के लिए मार्गदर्शन

प्रत्येक नौजवान जो नौकरी शुरू करता है, उसके लिए वित्तीय योजना की अनुशंसा निम्नवत है:

  1. अपने वार्षिक वेतन का कम से कम 20 गुना टर्म बीमा (Life Insurance) लेना चाहिए।
  2. चिकित्सा बीमा (मेडिक्लेम) बहुत ही जरूरी है। यदि आपकी कंपनी चिकित्सा बीमा प्रदान करती है तो इसका लाभ उठाएं, अन्यथा तुरंत व्यक्तिगत चिकित्सा बीमा लेना चाहिए।
  3. अपने वेतन का 10 -15% म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) के माध्यम से निवेश करना चालू कर लेना चाहिए। बाद में जैसे-जैसे वेतन बढ़ता जाए वैसे-वैसे बढ़े हुए वेतन का 20 % भाग से इन्वेस्टमेंट बढ़ाना चाहिए।
  4. इमरजेंसी फंड में 6 महीने तक के खर्चे के बराबर तक का पैसा रखना चाहिए। जैसे रोजगार चली जाए या फिर बीमार पड़ने की स्थिति में जब काम बंद हो जाए तो उस इमरजेंसी फंड का उपयोग कर सकते हैं।
  5. सोना में भी बचत का 5 से 7 % तक का निवेश आरंभ करना चाहिए।
  6. शादी होने के बाद टर्म इंश्योरेंस पर पुनर्विचार करें और जरूरत के हिसाब से उस में वृद्धि करें।
  7. बच्चे होने के बाद आप फिर से जीवन बीमा राशि की पुनर्गणना करें और जरूरत पड़े तो उस में वृद्धि करें।

अगर आपने इतना कर दिया तो फाइनेंसियल प्लानिंग आपकी पूरी पूरी स्थापित हो चुकी है, आपको जीवन में और ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *.